logo

सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को रांची में घर बनाने के लिए सरकार देगी जमीन 

SALIMA.jpg

रांची 

राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को हरमू, रांची में आवास बनाने के लिए सरकार जमीन देगी। ये निर्णय झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने लिया है। बोर्ड ने कहा है कि इस जमीन पर दोनों खिलाड़ी अपना घर बना सकती हैं। मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय में आयोजित बोर्ड की 74वीं बैठक में इस संबंध में आये प्रस्ताव को पारित किया गया। बता दें कि बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में इस बाबत बैठक हुई। 


बैठक में कुल 19 प्रस्ताव पेश किये गये। इसके अलावे 5 अन्य प्रस्ताव भी आए। बैठक के बाद बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि सलीमा टेटे और निक्की प्रधान जैसी महिला हॉकी खिलाड़ी को हरमू में सरकारी कोटे से घर बनाने को जमीन देने का प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया गया है। दोनों को 3750-3750 वर्ग फीट जमीन का आवंटन होगा। इसके साथ ही बोर्ड मुख्यालय के सामने स्थित जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाए जाने का भी मामला है। इसका अनुमोदन कर दिया गया है। इसके लिए विज्ञापन जारी किया जायेगा। इसके अलावा बोर्ड मुख्यालय के करीब हरमू) में ही आवास और दुकान निर्माण का भी प्रयास किया जाएगा। 


 

Tags - Salima TeteNikki PradhanJharkhand News